Tuesday, October 3, 2023

राज्य धर्म चर्चा -- राम जी द्वारा

१. असमय निद्रा के वशीभूत नहीं होना २. समय पर जागना ३. रात के पिछले पहर से अर्थ सिद्धि के उपाय पर विचार करना ४. गुप्त मंत्रणा २ कानो तक ही सुरक्षित रहती हैं ५. जिसका साधन छोटा और फल बहुत बड़ा , ऐसा काम शीघ्र आरम्भ करना जीव ईश्वर के सामान स्वतंत्र नहीं हैं, अतः कोई अपनी इक्षा अनुसार कुछ नहीं कर सकता। समस्त संग्रहों का अंत विनाश हैं लौकिक उन्नतियों का अंत पतन हैं संयोग का अंत वियोग हैं जीवन का अंत मरण हैं मृत्यु साथ ही चलती हैं , साथ ही बैठती हैं और बहुत बड़े मार्ग की यात्रा में मनुष्य के साथ यात्रा कर के ही लौटती हैं

No comments:

Post a Comment