Friday, September 8, 2023

भरत चित्रकूट यात्रा | प्रयागवन | मैत्र मुहूर्त

दो दो घडी (दंड) का इक मुहूर्त होता हैं !
दिन में कुल १५ मुहूर्त बीतते हैं | और रात के १५ मुहूर्त होते हैं |
बृहस्पति ने १५ मुहूर्त के नाम ऐसे बताए हैं

  1. रौद्र
  2. सार्प
  3. मैत्र
  4. पैत्र
  5. वासव
  6. आप्य
  7. वैश्व
  8. ब्राह्य
  9. प्राज
  10. ईश
  11. ऐन्द्र
  12. ऐन्द्राग
  13. नैऋत्य
  14. वरुणायरमन
  15. भगी

Wednesday, September 6, 2023

मृतक की तेरहवी कर्म की गणना

वाल्मीकि रामायण | अयोध्या कांड | सतहत्तरवाँ सर्ग |

महाराज दशरथ की एकादश, द्वादश एवं त्रयोदशी कर्म उनके पार्थिव शरीर के अंत्योष्टि एवं दाह संस्कार के दिन से गिने गए थे | न की उनकी मृत्यु के दिवस से |

|स्त्रियों का श्मशान भूमि जाना |

वाल्मीकि रामायण | अयोध्या कांड | छिहत्तरवाँ सर्ग |

प्रसव्यं चापि चक्रुरऋत्वजों अग्रिचित्तं नृपं |
(इसके बाद चिता में आग लगायी गयी ) तदन्तर राजा दशरथ की कौसल्या आदि रानियाँ बूढ़े रक्षकों से घिरी हुई यथायोग्य शिबिकाओं तथा रथों पर आरूढ़ होकर नगर से निकली तथा शोक से संतप्त हो श्मशान भूमि में राजा दशरथ के शव की परिक्रमा करने लगी |

Tuesday, September 5, 2023

भरत जी की कैकेय देश से अयोध्या यात्रा वृन्तान्त :

वाल्मीकि रामायण | अयोध्या कांड | इकहत्तरवा सर्ग |
कैकेय -> पूर्व दिशा -> सुदामा नदी -> ह्रदिनी नदी -> सतलज नदी (पश्चिममुख) -> ऐलधान गांव -> अपरपर्वत जनपद (शिला नदी )
आग्नेय कोण स्थित शल्यकर्षण देश -> शिलावहा नदी -> चैत्ररथ वन -> संगम -> वीरमत्स्य देश -> भारुंड वन
कुलिंगा नदी -> यमुना तट -> अंशुधान ग्राम -> प्रागवट नगर -> गंगा नदी -> कुटी कोष्टिका नदी -> धर्मवर्द्धन ग्राम
तोरण ग्राम -> जम्बू प्रस्थ ग्राम -> वरूथ ग्राम -> पूर्व दिशा उज्जिहना ग्राम -> सर्वतीर्थ ग्राम -> उत्तानिका नदी
हस्ती पुष्टिक ग्राम -> कुटिका नदी -> लोहित्य ग्राम -> कपिवती नदी -> एकसाल नगर -> विनत ग्राम -> गोमती नदी
सालवन (कलिंग नगर ) -> अयोध्या

ये यात्रा भरत जी ने सात रात में सेना सहित पूरी की |

Monday, September 4, 2023

श्रवण कुमार | वाल्मीकि रामायण | तिरसठ सर्ग |

महाराज दशरथ,
प्रभु राम के वनवास के छठवीं रात्रि बीतने के क्रम में महारानी कौसल्या के मर्म भेदी वचनो के बाद , मुनि कुमार के वध की कथा बताते हैं |
दशरथ जब राजकुमार थे, उस समय उन्होने सरयू नदी के तट पर रात्रि काल में शब्दबेधी बाण से मुनिकुमार का वध किया था |
वह मुनिकुमार वैश्य पिता द्वारा शूद्रजातीय माता के गर्भ से उत्पन्न हुआ था |
परन्तु सनातन परंपरा की महत्ता ये हैं की माता पिता के सेवा द्वारा वह सर्वत्र पूजिनीय थे |
मृत्यु पश्चात देवराज इंद्र उन्हे स्वयं स्वर्ग लोक ले गए |
एवं उनके माता पिता को भी श्राप (वक् शुद्धि) की सिद्धि थी |

Sunday, September 3, 2023

केकयराजकुमार युधाजित

भरत के मामा -- युधाजित भरत के नाना -- अश्वपति

वाल्मीकि रामायण | अयोध्या कांड | पैतीसवाँ सर्ग |

आर्य सुमंत - माता कैकेयी संवाद |

आर्य सुमंत कैकेयी से रोषयुक्त वचन कहते हैं " कैकेयी | मैं समझता हूँ तुम्हारी माता का अपने कुल के अनुरूप जैसा स्वभाव था वैसा ही तुम्हारा भी हैं |
एक समय किसी वर देने वाले साधु ने तुम्हारे पिता को समस्त प्राणियों को बोली समझने" का उत्तम वर दिया |
एक दिन तुम्हारे पिता शय्या पर लेटे हुए थे हुए जृम्भ नमक पक्षी की आवाज़ उनके कानो में पड़ी | उसकी बोल के अभिप्राय वश वह हँसने लगे | उसी शय्या पर लेटी तुम्हारी माँ ने संख्या की राजा उन पर हँस रहे हैं | तदन्तर दुराग्रह वश उसने नरेश से हँसने का कारन पुछा | तब नरेश ने कहा की यदि मैं अपने हँसने का कारन बता दूँ तो तत्क्षण मेरी मृत्यु निश्चित हैं | तब तुम्हारी रानी माता ने कहा तुम जियो या मरो, मुझे कारन बता दो | भविष्य में तुम मेरी हँसी न उड़ा सकोगे |

वाल्मीकि रामायण | अयोध्या कांड | उन्तालिश्वा सर्ग |

माता से इस प्रकार निश्चित अभिप्राय बताकर दशरथनन्दन श्री राम ने अपनी अन्य साढ़े तीन सौ माताओ की और दृष्टिपात किया |

स्कन्द पुराण। पंचम अध्याय |

रामनामैव नामैव नामैव मम जीवनम |
कलौ नास्त्येव नास्त्येव नास्त्येव गतिरन्यथा ||

स्कन्द पुराण । चतुर्थ अध्याय | उतंग मुनि प्रसंग |

उतंग मुनि मदोन्मत्त व्याध से कहते हैं:

यावद-अर्पयति द्रव्यं तावद भवति बान्धवः |
अर्जितं तु धनं सर्वे भुञ्जन्ते बान्धवाः सदा | | २७ ||
दुःखमेकतमो मूढ़स्तपापफलम श्रुते |

मनुष्य जब तक कमा कर धन देता हैं,
तभी तक लोग उसके भाई बांधव बने रहते हैं
और उसके कमाए हुए धन को भाई बांधव सदैव भोगते हैं|
किन्तु मूर्ख मनुष्य अपने किये हुए पाप के फलरूप दुःख को अकेला ही भोगता हैं |

अयोध्या कांड। ग्यारह सर्ग। दशरथ - कैकेयी संवाद |

राजन ! उस पुरानी बात को स्मरण कीजिये, जब की देवासुर संग्राम हो रहा था |
वहाँ शत्रु ने आपको घायल कर गिरा दिया था, केवल प्राण नहीं लिए थे |
देव ! उस युद्ध स्थल में सारी रात जगकर अनेक प्रकार के प्रयत्न करके जो मैने आपके जीवन की रक्षा की थी उससे संतुष्ट होकर आपने मुझे दो वर दिए थे |